Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ... Jagdalpur Flood Crisis: खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़ने से मची तबाही, विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक ब... Balrampur Crime News: टमाटर लोड करने निकले युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर जंगल में फेंका; अवैध संबं... Nimdih Road Accident: पुरुलिया से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अर्टिगा कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत Ranchi News: परीक्षाओं के रद्द होने से जुड़े तथ्य और दस्तावेज न्यायपालिका के समक्ष स्पष्ट रखे जाएं- ...

कड़ी तस्करों के हौसले बुलंद, दस दिनों के भीतर दूसरी बार वन कर्मियों पर किया पथराव

38
विदिशा। जिले के लटेरी वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे धरपकड़ के दौरान वन कर्मियों पर हमला करने से भी नहीं हिचकते। दो दिन पहले रविवार की रात को जब वन कर्मियों ने लकड़ी तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने टीम पर पथराव कर दिया और फरार हो गए। गनीमत रही कि इस पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। इसके पहले 22 दिसंबर को भी जंगल से कीमती सागौन की अवैध कटाई कर ले जा रहे तस्करों द्वारा वन कर्मियों पर पथराव करने की घटना सामने आई थी।

लटेरी दक्षिण वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सहरिया ने बताया कि रविवार की रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टोका और धीरगढ़ के जंगल में कुछ लोग सागौन की लकड़ी ले जा रहे है। इस पर तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम ने घेराबंदी कर लकड़ी तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने वनकर्मियों पर पथराव कर दिया। वन कर्मियों ने अपना बचाव करते हुए आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे वाहन और सागौन की लकड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गए। वन अधिकारी सहरिया ने बताया कि उन्होंने 50 नग अवैध सागौन की लकड़ी और दो मोटर साइकिल जब्त कर ली है।

इधर, डीएफओ ओमकार सिंह मरकाम ने बताया कि इसके पहले 22 दिसंबर को धीरगढ और आरी के जंगल में भी वन कर्मियों की लकड़ी तस्करों से मुठभेड़ हुई थी। तब भी वे पथराव कर भाग गए थे। जंगल से 24 नग अवैध सागौन और दो मोटर साइकिल बरामद की थी। मरकाम ने बताया कि लकड़ी टक्कर जंगल में गोफन से पथराव करते है, इसलिए वन कर्मियों को उन्हें पकड़ना मुश्किल होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.