Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर सनसनीखेज वारदात, युवक का अपहरण कर चप्पलों... Nurpur Bedi Road Accident: नूरपुरबेदी में दर्दनाक हादसा, मिनी कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर... CUET UG & PG 2027 में बड़े बदलाव: विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा केंद्र जाने की झंझट से मिलेगी राह... Punjab Weather Alert: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ते... Supreme Court Hearing: दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को त... पंजाब के नवांशहर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरी वोल्वो बस, कंडक्टर और LPU के दो छात्रों ... रिलायंस और 7-Eleven की पार्टनरशिप खत्म: भारत में बंद होने जा रहे हैं कन्वीनियंस स्टोर्स, जानिए क्या ... AI Voice Cloning Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हो रहा है नया फ्रॉड, आवाज की नकल करके मांगे जा रहे ... Indira Ekadashi 2026 Date: कब है इंदिरा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और तुलसी पूजा का महत्व “सोने से कम नहीं…खो जाए तो गम नहीं”: दिल्ली के इन 5 बाजारों में मिलता है आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बेहत...

निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी भागवताचार्य वर्षा नागर

47

उज्जैन । भागवताचार्य वर्षा नागर श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की महामंडलेश्वर बनेंगी। 3 जनवरी को संन्यास यात्रा निकाली जाएगी। 4 जनवरी को महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक समारोह होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी महाराज मंगलवार को उज्जैन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को भी पट्टाभिषेक समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया है।

निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर गुरु मां मंदाकिनीपुरी ने बताया उज्जैन में 3 व 4 जनवरी को भव्य सनातनी महाकुंभ होने जा रहा है। इसमें 3 जनवरी को सुबह 9 बजे क्षीरसागर मैदान से भगवा संन्यास यात्रा निकाली जाएगी। कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, ढाबा रोड, दानी गेट, शिप्रा नदी की छोटी रपट होते हुए यात्रा कार्तिक मेला सदावल रोड स्थित मां अन्नपूर्णा प्रणाव अक्षरधाम आश्रम पर पहुंचेगी।

तत्पश्चात दोपहर 1 बजे शिप्रा के रामघाट पर संन्यास संस्कार संपन्न होगा। 4 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे साध्वी अन्नपूर्णा वर्षा जी का पट्टाअभिषेक समारोह होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, शिव पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमंत रामरतन गिरि महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रमुख संतों के शामिल होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.