Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

सीएम मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा, दिए ये निर्देश

11

 भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके भी शामिल हुईं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से रीवा जिले के ग्राम अगडाल एवं झाबुआ जिले के ग्राम भूरा डाबरा में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद किया एवं उनके अनुभव जाने।

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके भी मौजूद…

विभागीय बैठक में सीएम यादव ने जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर पीचई, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पानी के दोबारा उपयोग के प्रबंधन पर भी कार्य योजना बनाई जाए।

सीएम ने अधिकारियों को नल जल योजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने इसमें आ रही कठिनाइयों को दूर करने के साथ ही पंचायतों के समूह बनाने की बात कही। ताकि नल जल योजना को क्रियान्वित किया जा सके। वहीं गांव में अपने स्रोतों से अन्य लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने वाले लोगों को 15 अगस्‍त और 26 जनवरी को सम्मानित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नल-जल योजनाओं के कार्य और सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए जिला स्तर पर लगातार कार्रवाई करने और उसकी जानकारी देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम यादव ने अधिकारियों के साथ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की गतिविधियों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.