Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें...

Industrial Accident: मोबाइल कंपनी की दूसरी मंजिल से कूदा कर्मी, गंभीर रूप से घायल; काम के दबाव या रंजिश की जांच में जुटी पुलिस

26

गुड़गांव: आईएमटी मानेसर एरिया की एक कंपनी में दूसरी मंजिल से कूदने पर एक कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, बिहार के पश्चिमी चंपारण सुद्दू कुमार (20) गुड़गांव के आईएमटी मानेसर एरिया स्थित मोबाइल फोन के पार्ट बनाने वाली कंपनी में काम करता था। वह करीब डेढ़ माह से कंपनी में ठेकेदार के पास काम कर रहा था और कांकरौला गांव में अपने छोटे भाई के साथ किराये पर रहता था। 16/17 की रात को सुद्दू कुमार नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था। सुद्दू कुमार 17 जनवरी की अल सुबह कंपनी की दूसरी मंजिल से कूद गया। जिसके बाद साथी कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर गए। सुबह करीब 5 बजे कंपनी सुपरवाइजर ने सुद्दू के भाई को उसके छत से नीचे गिरने की जानकारी दी थी। अस्पताल में उपचार के दौरान सुद्दू कुमार की मौत हो गई। मृतक सुद्दू कुमार के छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई की कंपनी में कर्मचारी अपना मोबाइल नहीं ले जा सकते, ऐसे में भाई मोबाइल को घर पर ही छोडक़र जाता था। घटना के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

जांच अधिकारी एएसआई अजय ने बताया कि कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में सुद्दू कुमार छत की ओर जाता व कूदता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है। परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.