Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

छह माह के बच्चे को गोद में लेकर महिला अधिकारी ने निभाई ड्यूटी

53

खंडवा ।अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें महिला अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर ठंड में भी अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। इसी तरह का नजारा पंधाना ब्लाक की ग्राम बलवाड़ा, जिरवन ग्राम पंचायतों में लगे शिविर में भी देखने काे मिला। यहां शिविर में ग्रामीण कृषि अधिकारी राधा चौहान की ड्यूटी भी लगाई गई थी।

छह माह के बच्चे को लेकर सुबह ड्यूटी पर पहुंची

चौहान अपने छह माह के बच्चे को लेकर सुबह ड्यूटी समय पर अपने काम पहुंची। उन्होंने बच्चे को साथ में रखते हुए दिनभर में शिविर में हेल्थ कार्ड बांटे और नैनो यूरिया के लाभ, जैविक खेती के फायदे सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। चौहान ने कहा कि मेरे पति भी रोजगार सहायक हैं। बच्चा छह माह का है और अभी दुधमुंहा है इसलिए उसे साथ में रखना और ड्यूटी दोनों ही जरूरी है।चौहान ने कहा मेरे और पति की ड्यूटी एक ही स्थान पर होने से हम अपने चार वर्षीय को भी साथ में लेकर आए थे।

प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उद्देश्य

पंधाना ब्लाक की ग्राम बलवाड़ा, जिरवन ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि के रुप में पर्यटन निगम मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। उन्होंने कहा अब तक यह यात्रा 2.25 लाख गांवों तक पहुंच चुकी है। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। उन्होंने इसे सफल बनाने के लिए सभी को, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रह गया है।

उन्होंने कहा लोगों तक इस सक्रिय पहुंच का उद्देश्य उन्हें यह आश्वस्त करना है कि सरकारी योजनाएं बिना किसी पक्षपात या भेदभाव के सभी के लिए उपलब्ध हैं। मोदीजी के केंद्र एंव प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना ओं के माध्यम अंतिम पंक्ति का व्यक्ति सुद्रढ़ समृद्ध होकर देश के विकास में सहभागी बने।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.