Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

डिंडौरी में पदस्‍थ संजीव कुमार सिन्हा होंगे गुना के पुलिस अधीक्षक, बस हादसे के बाद सरकार का निर्णय

29

दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के निर्देश पर गुना के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को हटाकर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कर दिया था।

  1. – गुना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को हटाने से रिक्त था पद
  2. – वे अभी डिंडौरी के पुलिस अधीक्षक हैं
  3. – वहां नई पदस्थापना एक-दो दिन में की जाएगी

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। बस दुर्घटना के बाद गुना में रिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर सरकार ने सोमवार को संजीव कुमार सिन्हा की पदस्थापना कर दी। दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के निर्देश पर गुना के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री को हटाकर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कर दिया था। सिन्हा अभी डिंडौरी के पुलिस अधीक्षक हैं। वहां नई पदस्थापना एक-दो दिन में की जाएगी। एक दिन पहले ही सरकार ने अमनबीर सिंह बैंस को गुना कलेक्टर बनाया है।

संजय कुमार झा को बनाया विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण

गुना बस दुर्घटना के बाद परिवहन आयुक्त पद से हटाए गए संजय कुमार झा को सरकार ने विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया है। वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव को एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग ने सोमवार देर शाम इसके आदेश जारी किए।

झा को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त करके पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया था लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।

विभाग ने इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन एवं भर्ती संजीव शमी को पीटीआरआइ और योगेश देशमुख को अतिरक्ति पुलिस महानिदेशक दूरसंचार का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

 

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.