Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

खेत की मेड़ पर मिला सीहोर जिले के युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

43

मृतक की पहचान 30 वर्षीय राकेश पुत्र कैलाशनारायण पटेल निवासी खड़ी पार्वती जिला सीहोर के रूप के हुई।

  1. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
  2. इसकी जानकारी के बाद आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई
  3. सूचना मिलने पर पीपलरावां पुलिस मौके पर पंहुची

देवास जिले के ग्राम घिचलाय के लकुमड़ी रोड स्थित खेत की मेड़ पर सोमवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिला। इसकी जानकारी के बाद आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पीपलरावां पुलिस मौके पर पंहुची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घिचलाय के लकुमड़ी रोड स्थित खेत मालिक दिलीप गालोदिया ने गांव के महिपाल धाकड़ को फोन पर बताया कि मेरे खेत के रास्ते पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। धाकड़ द्वारा इसकी सूचना सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को दी गई।

जैसे ही अज्ञात शव की खबर क्षेत्र में फैली वैसे ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। थाना टीआइ अभिनव शुक्ला भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव की स्थिति देखकर जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलवाई एवं उच्च अधिकारी को सूचना दी।

सूचना मिलने पर एसडीओपी सोनकच्छ पीएन गोयल भी मौके पर पंहुचे। जिला वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल आरसी भाटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर सूक्ष्मता से अध्ययन किया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राकेश पुत्र कैलाशनारायण पटेल निवासी खड़ी पार्वती जिला सीहोर के रूप के हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनकच्छ भेजकर जांच शुरू की। शव मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई। शव के सिर एवं अन्य जगहों पर चोट के निशान भी है।

फोरेंसिक टीम ने भी अपने स्तर से जांच की है किंतु खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई थी। हालांकि फोरेंसिक टीम अधिकारी भाटी ने मामले को प्रथम दृष्टया हत्या होना बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.