Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...

संजय राउत को राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने दिया जवाब, बोले- राम को स्वीकारने वाले सत्ता में

19

22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगा। इस समारोह का आयोजन बहुत ही भव्य होने वाला है। ट्रस्ट की तरफ से करीब 4 हजार लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।

संजय रावत को राम मंदिर के मुख्य पुजारी।

एएनआई, अयोध्या।  22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगा। इस समारोह का आयोजन बहुत ही भव्य होने वाला है। ट्रस्ट की तरफ से करीब 4 हजार लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। अब निमंत्रण को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल, शिवसेना को आयोजन का निमंत्रण नहीं मिला है। संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी से बीजेपी के इवेंट में कोई शामिल नहीं होगा। उनके बयान पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने जवाब दिया है।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा ने कहा कि संजय राउत को बहुत दर्द है। वे दर्द व्यक्त नहीं कर सकते हैं, इसलिए भगवान राम को इसमें घसीट रहे हैं। भाजपा ने आस्था और विश्वास पर सत्ता प्राप्त की है न कि भगवान राम को राजनीति में लाकर। जिन्होंने भगवान राम को नकार दिया है वो हार गया है और जिसने स्वीकार किया है वो आज सत्ता में हैं।

अयोध्या: शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, “संजय राउत को बहुत दर्द है, वे दर्द व्यक्त नहीं कर सकते हैं इसलिए भगवान राम को इसमें घसीट रहे हैं… भाजपा ने आस्था और विश्वास पर सत्ता प्राप्त की है न कि भगवान राम…

अयोध्या से चलेगी केंद्र सरकार

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि जब तक लोकसभा का चुनाव हो रहा है तब तक PMO और सरकार अयोध्या से चलेगी। हम भी राम भक्त हैं। हमने और हमारी पार्टी ने राम मंदिर के लिए खून, त्याग और बलिदान दिए हैं, लेकिन इस तरह की राजनीति देश में न कभी हुई है और न कभी होगी। हम 5000 साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !