Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

जल्द ही अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे शाहिद कपूर, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

14

इंदौर। बॉलीवुड के बेहतरीन और मोस्ट हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने इरा के साथ-साथ इस दौर में भी शाहिद की फिल्में कमाल कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद जल्द ही अनाम पौराणिक फिल्म में महान योद्धा अश्वत्थामा के रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित होगी, जो कि गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के जीवन को चित्रित करेगी। अश्वत्थामा के बारे में कहा जाता है कि वे एक अंहकारी, क्रोधी और कुशल योद्धा थे, जिसे भगवान शिव ने अमरता का वरदान दिया था।

शानदार वीएफएक्स के साथ होगा काम

मिली जानकारी के मुताबिक, वासु भगनानी और जैकी भगनानी इस साल की शुरुआत से ही इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग पर काम कर रहे हैं। फिल्म में बेहतरीन विजुअल्स देखने को मिलेंगे, जिसके लिए विदेशी वीएफएक्स टीम को लाया जाएगा। शाहिद को इस फिल्म के लिए पहले ही साइन कर लिया गया था। अश्वत्थामा के किरदार को निभाने के लिए शाहिद को काफी मेहनत और फिजिकल एक्टिविटीज के साथ फिल्म के लिए तैयार होना पड़ेगा। दरअसल, फिल्म की कहानी पर फिलहाल काम चल रहा है। अगर सब प्लानिंग के हिसाब से हुआ, तो अगले साल अगस्त में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

देखने मिलेगा शाहिद का अलग अवतार

इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्म मेकर सचिन रवि करने वाले हैं। वहीं, इससे पहले फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर ने इम्मोर्टल ऑफ अश्वत्थामा फिल्म बनाने की घोषणा की थी, लेकिन बजट के कारण इस फिल्म का प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। वे पिछले चार सालों से इस फिल्म पर काम कर रहे थे। वे चाहते थे कि फिल्म में विक्की कौशल अश्वत्थामा की भूमिका निभाए। शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी इस साल रिलीज हुई वेब सीरीज फर्जी, दर्शकों को बेहद पसंद आई है। इसके बाद उनकी फिल्म ब्लडी डैडी में उनके एक्शन अवतार ने काफी लाइमलाइट बटोरी। वहीं, अब अगले साल उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.