Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में करेंगे गोचर, मेष और वृषभ राशि वाले करें ये उपाय

23

इंदौर। सूर्य का मकर राशि में गोचर 15 जनवरी, 2024 को 2.32 बजे होगा। भारतीय ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी माना गया है और ऐसे में सूर्य देव के गोचर के कारण सभी राशियों पर इसका मिलाजुला असर होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, जिन लोगों की कुंडली में मेष या सिंह राशि में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है उन्हें करियर के संबंध में हर तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

मेष राशि वालों की होगी पदोन्नति

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी है। सूर्य के मकर राशि में राशि परिवर्तन से मेष राशि को शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरियों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मेष राशि के जातकों के लिए करियर के संबंध यह अच्छा समय होगा। विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। इस दौरान पैरों में दर्द, जोड़ों में अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मेष राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ सूर्याय नमः’ का रोजाना 19 बार जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि को संपत्ति में होगा लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चतुर्थ भाव का स्वामी होकर नवम भाव में स्थित रहेंगे। सूर्य का मकर राशि में गोचर वृषभ राशि वालों को अचल संपत्ति में लाभ हो सकता है। करियर के मामले में इस दौरान भाग्यशाली हो सकते हैं। नई नौकरी में अच्छी आय हो सकती है। साझेदारी में व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और इसमें अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लाभ होगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। वृषभ राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.