Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ... Patna Traffic Update: पटना में महाशिवरात्रि शोभायात्रा आज, इन रास्तों पर रहेगी No Entry; घर से निकलन... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इस खास चीज से करें शिवलिंग का अभिषेक, महादेव दूर करेंगे सारे कष्... Noida-Delhi Traffic Update: कालिंदी कुंज मार्ग पर बनेंगे 2 नए फ्लाईओवर, 45 मिनट की होगी बचत; जानें N... Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, यूपी में बारिश और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; जानें... Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ...

“JDU के कुछ विधायक नीतीश के फिर से NDA में शामिल होने के पक्ष में”, जीतन राम मांझी का दावा

18

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने दावा किया कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कुछ विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के पक्ष में हैं।

“नीतीश के राजग में लौटने पर हमें कोई आपत्ति नहीं”
जीतन राम मांझी ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि जदयू के कुछ विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से राजग में लौटने के पक्ष में हैं। उन्होंने दावा किया कि ये विधायक नीतीश कुमार पर महागठबंधन छोड़ने और फिर से राजग में शामिल होने के फैसले के लिए हावी हो सकते हैं। हम संरक्षक ने कहा कि उन्हें नीतीश के राजग में लौटने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार ने ऐसा कोई फैसला लिया तो वह उसका स्वागत करेंगे। मांझी ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार के साथ बने रहने का वादा किया था और पिछले साल अगस्त में उनके साथ राजग छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गए थे।

हम नेता ने कहा कि यह नीतीश कुमार ही थे जिन्होंने उनकी पार्टी हम का जदयू में विलय करने का दबाव डालकर उन्हें महागठबंधन छोड़ने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में कोई भी जदयू में विलय के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उनके पास महागठबंधन को छोड़कर राजग में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। राजग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बहुत सम्मान दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.