Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे ओम बिरला, नरेंद्र सिंह तोमर के आमंत्रण पर दी सहमति

36

भोपाल। विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आएंगे। मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम नौ एवं 10 जनवरी को विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में आयोजित किया जाएगा।

नरेंद्र सिंह तोमर का आमंत्रण

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विगत दिवस अपने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भेंट कर उन्हें प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। स्पीकर बिरला ने यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बिरला नौ जनवरी को प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधानसभा सदस्यों को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उद्घाटन सत्र को प्रातः 11 बजे मानसरोवर सभागार में आयोजित किया जाएगा।

इस सत्र में बिरला के अलावा विधानसभा अध्यक्ष तोमर, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी अपने विचार रखेंगे। दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों में विधानसभा सदस्यों को संसदीय नियमों, परंपराओं, सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों एवं अन्य जानकारी के बारे में बताया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.