Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

कभी CM के दावेदार रहे राजस्थान के ‘योगी’ को कैबिनेट में नहीं मिली जगह, विधायक बनकर ही रहना होगा संतुष्ट

40

नई दिल्ली। राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद योगी बालकनाथ का नाम दुबारा चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, राजस्थान में जब तक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की थी, तब तक बालकनाथ का नाम मीडिया में छाया हुआ था। भजनलाल का नाम मुख्यमंत्री के लिए तय हुआ तो बालकनाथ के समर्थकों में निराशा छा गई। उन्हें लगने लगा कि बाबा बालकनाथ को गृहमंत्री जैसा पद मिल सकता है, लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिल पाई है।

किरोड़ी लाल मीणा, मेजर राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी, बाबूलाल खराड़ी, गजेंद्र सिंह खींवसर व सुमित गोदारा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें कहीं भी तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ का नाम नहीं है। ऐसे में अब उनको समर्थकों का कहना है कि उनको लोकसभा के बाद बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.