Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Valentine's Day 2026: बिहार-झारखंड के पार्कों और पर्यटन स्थलों पर पुलिस का पहरा, जानें क्या हैं नए न... Jharkhand Tourism: नेतरहाट का मैग्नोलिया पॉइंट और उसकी अधूरी प्रेम कहानी, जहाँ आज भी थमती हैं धड़कने... Dumka Mother-Daughter Murder: दुमका मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई थी ह... Hazaribagh News: जंगली हाथियों के हमले से हजारीबाग में कोहराम, अब तक 7 की मौत, क्षेत्र में निषेधाज्ञ... Khasmahal Land Dispute: 25 साल बाद भी नहीं सुलझा खासमहाल का मामला, सरकार के पास ही है जमीन का मालिका... Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC न... Pregnancy Safety Tips: प्रेग्नेंसी में सावधानी से कम होगा रिस्क, UNICEF और स्वास्थ्य विभाग की वर्कशॉ... Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, डीजीपी तदाशा मिश्रा से मांगा इस्तीफा Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव

मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

22

शहडोल। जिले में एक मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव की है।17 वर्षीय मूकबधिर किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले आरोपित युवक ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने मामले पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पासको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

दो-तीन दिनों से लगातार दुष्कर्म कर रहा था

पुलिस का कहना है कि 17 वर्षीय किशोरी ने इशारे से घटना के बारे में अपने स्वजनों को बताया है पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार दो-तीन दिनों से लगातार किशोरी के साथ आरोपित दुष्कर्म कर रहा था।

आगे की कार्रवाई कोतवाली पुलिस कर रही है

बीती रात भी आरोपित उसके घर पहुंचा था।इसके बाद किशोरी ने अपने स्वजनों को इशारे से पूरी घटना बताया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई कोतवाली पुलिस कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.