Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'बिग बॉस 20' का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर आउट, सलमान खान ने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' के नए नियम से चौंकाया RCF कपूरथला ने रचा इतिहास, बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 LHB ब्रॉड गेज कोचों की पहली ट्रेन तैयार टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने किया इस्तीफे का ऐलान, शेयर बाजार पर पड़ा भारी असर Vivo X500 सीरीज की लीक डिटेल्स आई सामने: 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2nm चिपसेट और धांसू डिस्प्ले के साथ ... जानिए क्या है गुरुद्वारा लंगर की पावन परंपरा, जहां एक ही पंगत में मिट जाती हैं जाति, धर्म और अमीरी-ग... आईवीएफ दवाओं से प्रभावित होता है मां का दूध? जानिए IVF डिलीवरी के बाद स्तनपान से जुड़े वैज्ञानिक तथ्... भोपाल में भारी बारिश का तांडव: बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट के टीले पर फंसे 7 युवक, रेस्क्यू कर बचाई जान ग्वालियर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगा पिछले 6 साल का रिकॉर्ड छतरपुर में पहली ही बारिश में बहा ₹3.66 करोड़ का पुल, आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या के मामले में दमोह कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा रद्द, 3 आरो...

दुष्कर्म के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने मौलाना को किया गिरफ्तार

32

खंडवा। ग्राम अहमदपुर खैगांव के मदरसे में मौलाना मुफ्ती गुलाम पुत्र तस्लीम जिलानी अजहरी को एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में कर्नाटक पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। मदरसे की शिक्षिका को नशे की गोलियां खिलाकर मौलाना तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा था।

उसके साथी भी इस काम में उसका साथ देते थे। एक दिन मौका पाकर शिक्षिका मदरसे से भाग निकली और कर्नाटक के अपने गांव पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद कर्नाटक पुलिस खंडवा पहुंची और आरोपित मौलाना सहित उसके साथियों को गिरफ्तार करके ले गई।

इस घटना के बाद हिंदू जागरण मंच मदरसों की जांच को लेकर मैदान में उतर आया है। शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कुछ मदरसों में साउंड सिस्टम से अजान की जाती है।

मदरसा सिर्फ तालिम के लिए बना है। यहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है लेकिन इसके विपरित अवैध मदरसों से तकरीर एवं नमाज की अजान दी जाती है, जो गलत है। ऐसे मदरसों से तुंरत साउंड सिस्टम हटाया जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.