Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल...

घर में हैं लड्डू गोपाल न करें ये गलती, पढ़ें किस माह चढ़ाएं कौन सा फूल

28

इंदौर। हिंदू धर्म में पूजा करते समय देवी-देवता की प्रिय चीजों को ही उन्हें चढ़ाया जाता है। देवी-देवताओं को फूल बहुत पसंद होते हैं। अक्सर लोगों के मन में एक सवाल है कि लड्डू गोपाल को किस माह कौन सा फूल चढ़ाएं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि घर में लड्डू गोपाल को किस माह में कौन से फूल चढ़ाया जा सकता है।

किस महीने में चढ़ाएं कौन सा फूल?

  • चैत्र माह में लड्डू गोपाल की पूजा करते समय यह ध्यान रखें कि चंपा, चमेली, दौना, कटसरैया और वरुण वृक्ष के फूल चढ़ाए जाने चाहिए। वैशाख के महीने में लड्डू गोपाल को केवड़े के पत्ते या फूल पसंद आते हैं, ऐसे में उन्हें ये चढ़ा सकते हैं। ज्येष्ठ माह में उन्हें गेंदे के फूल चढ़ाना चाहिए।
  • आषाढ़ में कनेर के फूल लड्डू गोपाल को बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में उन्हें इस फूल को चढ़ाना चाहिए। कनेर के फूल नहीं होने पर आप लाल या स्वर्ण रंग के फूल भी चढ़ा सकते हैं। सावन में आप लड्डू गोलाप को कोई फूल नहीं चढ़ाया जाता है। ऐसे में आप उन्हें तुलसी दल चढ़ा सकते हैं। आप सदाबहार को भी विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लड्डू गोलाप को भाद्रपद माह में सफेद और पीले रंग का फूल बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में सफेद गुलाब और गेंदा का फूल चढ़ा सकते हैं। अश्विन माह में लड्डू गोपाल को कमल, चमेली और जूही का फूल बहुत पसंद आते हैं। कार्तिक माह में बिना सोचे समझे कोई भी भगवान को चढ़ा सकते हैं। भगवान को इस माह सभी फूल पसंद आते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.