Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

सिंहस्थ के लिए 170 पेज की बनी उज्जैन विकास योजना, 5077 करोड़ रु. के काम का दावा

49

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल की नगरी उज्जैन में चार साल बाद 2028 में लगने वाले महाकुंभ ‘सिंहस्थ’ में जुटने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने और सड़कों को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने के लिए 170 पेज की ‘विकास योजना’ तैयार हुई है।

मुख्य रूप से उज्जैन को जोड़ने वाले शेष छह मुख्य मार्गों को चौड़ा करने, शिप्रा रिवर फ्रंट डेवपलमेंट करने, 116 इलेक्ट्रिक बसें संचालित कराने, महामृत्युंजय द्वार से त्रिवेणी संग्रहालय फोरलेन एलिवेटेड कारिडोर, छह नए पुल, दो फुट ओवरब्रिज बनाने, नई सड़कों को चौड़ा करने सहित सैकड़ों काम प्रस्तावित हैं। इस पर चर्चा करने के लिए 31 दिसंबर को अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजोरा आ रहे हैं। अगले तीन माह में 5077 करोड़ रुपये के 106 काम पूरे कराने का दावा किया गया है।

सिंहस्थ में 30 करोड़ लोगों के आने का अनुमान

उज्जैन शहर की आबादी छह लाख है। स्थानीय प्रशासन ने सिंहस्थ-2028 में 30 करोड़ लोगों के आने का अनुमान जताया है। लिखा है कि महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख यात्री आ रहे हैं। विशेष दिनों में संख्या दोगुना हो रही है। साल 2016 के सिंहस्थ में आठ करोड़ लोग सम्मिलित हुए थे। इनके लिए बुनियादी सुविधाएं जुटाने पर तब सरकार ने 4500 करोड़ रुपये खर्च किए थे। तब 100 से अधिक सड़कों का चौड़ा किया गया था। सिंहस्थ 2016 में 11 पुल बनाए गए थे और 100 से अधिक सड़कों को चौड़ा किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.