Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

अटल स्मारक को भव्य बनाने दिल्ली के पीएम संग्रहालय का अध्ययन करेंगे अधिकारी

31

ग्वालियर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में ग्वालियर में प्रस्तावित अटल स्मारक को भव्य बनाने के लिए पीएम संग्रहालय का अध्ययन किया जाएगा। दिल्ली में पीएम संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाएं, संग्रहालय की अधोसरंचना, डिजायन ऐसे बिंदुओं का अध्ययन मप्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के अधिकारी करेंगे। पीएम संग्रहालय की थीम को भी शामिल किया जा सकता है।

अटलजी की स्मृति से जुड़ी हर चीज को यहां सहेजा जाएगा, जिसका निर्माण 200 करोड़ की लागत से होगा। हाल ही में अटलजी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को ग्वालियर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसका शिलान्यास भी किया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर मैदानी स्तर पर भी काम शुरू हो गया है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ग्वालियर में भव्य अटल स्मारक की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2019 में की थी, इसके कुछ साल बाद न्यास का गठन किया गया और प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

संस्कृति विभाग की ओर से ग्वालियर में दल भेजकर स्थलों का चयन कराया गया, जिसमें सात स्थान देखे गए। सबसे बेहतर स्थल में ग्वालियर की सिरोल पहाड़ी चयनित हुई। शासन से इस प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ की किश्त भी जारी की जा चुकी है और शिलान्यास के बाद अब यह गति पकड़ेगा।

अटल स्मारक: सब कुछ यहां होगा

यह 10 एकड़ में तैयार किया जाएगा, जिसमें सोविनियर शाप, ई-लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, मल्टीपर्पस हाल, सेमिनार हाल, मीटिंग कक्ष, पुस्तकालय और लाइट एंड साउंड शो शामिल रहेगा। ग्रोविवर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंसल्टेंसी कंपनी ने इसका डिजाइन तैयार किया है।

पीएम संग्रहालय इसलिए देखेंगे कि-अटल स्मारक बने अनूठा

नईदिल्ली स्थित पीएम संग्रहालय को बारीकी से देखने के लिए अधिकारी-एक्सपर्ट भेजे जाएंगे। यहां पीएम संग्रहालय का आर्किटेक्चर से लेकर प्रतिमा डिजायन व ओवरआल डिजायन को देखा जाएगा, इसमें जो दल को जो ग्वालियर के अटल स्मारक को लेकर बेहतर लगेगा वह सुझाव सहित अध्ययन रिपोर्ट दी जाएगी। अटलजी से जुड़ा यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, इसलिए इसे अनूठा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.