Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

MPPSC Exam 2019 Results: इंदौर के इस सेंटर से तैयारी करने वाले 43 युवा हुए एमपीपीएससी में सफल

62

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2019 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस घोषित परीक्षा परिणाम में राज्य शासन के अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग द्वारा संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर के विद्यार्थियों को उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। इस केन्द्र के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले 43 युवाओं को विभिन्न पद हासिल हुए हैं।

केन्द्र की प्राचार्य श्रीमती अलका भार्गव ने बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 43 युवा चयनित हुए हैं। इनमें अनुसूचित जाति के 11 तथा अनुसूचित जनजाति के 25 युवा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दो और पिछड़ा वर्ग के पांच युवा शामिल हैं।

इन विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया था। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में से तीन युवा डिप्टी कलेक्टर पद के लिये चार युवा डीएसपी पद के लिये प्रमुख रूप से चयनित हुए हैं।

साथ ही 6 युवा कोषालय अधिकारी/लेखा अधिकारी/सहायक संचालक वित्त, चार युवा वाणिज्यकर अधिकारी, दो युवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक युवा सहायक संचालक खाद्य/जिला सिविल आपूर्ति अधिकारी, तीन युवा सहायक संचालक स्कूल शिक्षा, पांच युवा सहायक संचालक उद्योग, चार युवा नायब तहसीलदार शेष आबकारी निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक, मध्य प्रदेश अधिनस्थ लेखा सेवा आदि पदों के लिए चयनित हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.