Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

गौवंंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार आरोपियों को किया गरिफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

40

खरगोन। खरगोन जिले के कसरावद में पुलिस ने मवेशियों से भरे एक कंटेनर को पकड़ा है। कसरावद थाना प्रभारी एमआर रोमड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। जिसके बाद कसरावद के जयस्तंभ चौराहे पर घेराबंदी कर उक्त कंटेनर को रुकवाया।

पूछताछ करने पर चालक द्वारा भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पुलिस ने घेराबंदी बंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया गया। इस कंटेनर में 32 गौ वंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए थे। जिसमें दो मवेशी की मौत हो गई। कंटेनर में मिले गौ वंश को निगरानी स्थित गौशाला भेजा गया है। साथ ही कंटेनर में मौजूद उत्तरप्रदेश निवासी चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि कंटेनर में भरकर मवेशियों को ग्वालियर से भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। टीआई मंशाराम रोमडे ने बताया कि एक कंटेनर में अवैध रुप से मवेशियों को भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। कंटेनर को रोककर 32 गौवंश को जब्त किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.