Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नीमच की युवती की जयपुर में कार से कुचलकर हत्या, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

25

नीमच।: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ग्राम जाट के पास खातीखेड़ा गांव की निवासी युवती उमा सुथार की जयपुर में कार से कुचलकर हत्या कर दी गई है। किसी बात को लेकर युवती के साथी राजकुमार की मंगेश से झड़प हुई और इसके बाद दोनों घर जाने के लिए निकले तभी मंगेश ने तेज़ रफ़्तार से कार चलाकर युवती को कुचल दिया। जिससे युवती की मौत हो गई.. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती जयपुर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी।

बताया जा रहा है युवती को कुचलनें वाले आरोपी मंगेश के कुख्यात गैंगस्टर रोहित बॉक्सर से भी सबंध हैं। पिछले दिनों जयपुर के एक क्लब पर हुई फायरिंग में मंगेश से पुलिस ने पूछताछ की थी मंगेश हरियाणा का रहने वाला है।

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना अधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि घटना सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच में हुई। होटल के अंदर राजकुमार व उसकी मित्र उमा सुथार की मंगेश अरोड़ा और उसकी गर्लफ्रेंड से हॉट टॉक हुई. इसके बाद राजकुमार और उमा होटल के बाहर आ गए और कैब का इंतजार करने लगे. कैब आने पर जैसे ही दोनों कैब में बैठने के लिए आगे बढ़े तभी मंगेश अरोड़ा ने अपनी लग्जरी कार से बेसबॉल बेट निकाला और कैब पर वार करने लगा।

 इसके बाद मंगेश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपनी लग्जरी कार में बैठ गया और तेजी से कार भगाते हुए सड़क पर खड़े राजकुमार व उमा को टक्कर मार फरार हो गया। टक्कर लगने पर राजकुमार उछलकर किनारे जा गिरा वहीं उमा को कुचलते हुए कार आगे निकल गई। राहगीरों ने उमा और राजकुमार को नजदीक स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उमा को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार करने के बाद राजकुमार ने जवाहर सर्किल थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.