Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का... Travel Insurance Claims: विदेश में फ्लाइट रद्द होने पर कैसे पाएं रिफंड? जानें ट्रैवल इंश्योरेंस के ज... अब हर किसी का होगा MacBook! Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 'Neo' मॉडल, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैर... रावण के भाई का इकलौता मंदिर! 5000 साल पुराना इतिहास और शरीर का सिर्फ एक हिस्सा, जानें इस मंदिर का अन...

Guna Bus Accident: डंपर से टक्कर के बाद हादसा , बस में लगी आग , मृतकों का आंकड़ा 13 पहुंचा, सीएम ने कैंसिल किए सभी कार्यक्रम..

22

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार की रात को बस में आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में 13 लोग जिंदा जल गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुना-आरोन रोड़ यह घटना हुई जब निजी बस और डंपर के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन कुछ लोग बस के अंदर फस गए थे।

इस पूरी घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा कर दी है। इस पूरी घटना के जांच के आदेश भी मुख्यमंत्री ने दे दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वह भोपाल से गुना के लिए निकलेंगे। इससे पहले वह मंत्रालय में पीडब्लूडी और कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेने वाले थे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को ‘दुखद’ बताया। उन्होंने कहा, ‘घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मैंने कलेक्टर और एसपी से बात की और उन्हें राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।’ उन्होंने यात्रियों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !