Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली-NCR में कड़ाके की सर्दी, विजिबिलिटी जीरो, 6 राज्यों में स्कूल बंद

30

नई दिल्ली। दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं तेजी से पारा गिरने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं कोहरे का असर आम जन जीवन पर पड़ा है। यहां पढ़िए सम्पूर्ण वेदर रिपोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम से कोहरे की घनी परत छाई हुई है। इस कारण सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह दिल्ली में ‘घना से बहुत घना’ कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इंडिया गेट, साउथ एक्सटेंशन और अन्य इलाकों से आए दृश्यों में कई स्थानों पर तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की घनी परत दिखाई दे रही है।

आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति और खराब होने की आशंका है। आईएमडी ने गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में भी बढ़ा सर्दी का कहर

दिल्ली के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश में सर्दी कहर ढा रही है।

Winter Vacations 2023: जानिए कहां-कहां स्कूल बंद

कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण देश के छह राज्यों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। ये राज्य हैं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और झारखंड।

नए साल पर बारिश और बर्फबारी की आशंका

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में नए साल की पूर्व संध्या पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 29 या 30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.