Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती फंदे से लटकती मिली

25

शहडोल। जिला मुख्यालय के घरौला मौहल्ला वार्ड नंबर 19 में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। वार्ड पार्षद शिल्लू रजक ने अपने साथियों के सहयोग से युवती का पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार किया।

युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी

जानकारी के मुताबिक युवती लिव इन रिलेशनशिप में थी और इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई है। इसके बाद युवती ने अपने घर में ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। संभवत: युवती रात को फंदे से लटकी होगी। जब वार्ड पार्षद शिल्लू रजक को किसी माध्यम से इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने मौहल्ले वालों के साथ घर जाकर दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी और पंचनामा तैयार कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।

युवती के माता पिता की कोरोना काल में मौत हो चुकी

उल्लेखनीय है कि युवती के माता पिता की कोरोना काल में मौत हो चुकी। परिवार में छोटी बहन है, जिसकी शादी एक साल पहले कर दी थी। इस समय वह घर पर अकेले रहती थी बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में थी उसको फोन कर यह बताया था कि वह इस तरह का कदम उठाने जा रही है।पोस्टमार्टम के बाद शव को वार्ड पार्षद शिल्लू रजक और नंदी गोसेवा समिति के जोतवानी व अन्य लोगों की मदद से अंतिम संस्कार कराया गया है।

जल्दी ही हम इस मामले की हकीकत तक पहुंच जाएंगे

इस मामले को लेकर कोतवाली टीआइ राघवेंद्र तिवारी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हम इस मामले की जांच में जुटे हैं। जल्दी ही हम इस मामले की हकीकत तक पहुंच जाएंगे। जिस युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी उससे पूछताछ के बाद ही आग की कार्रवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.