Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

मठ-मंदिरों में गूंजेगा दिगंबरा-दिगंबरा, आज जन्मेंगे भगवान दत्तात्रेय

14

इंदौर। शहरभर में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के संयुक्त अवतार भगवान दत्तात्रेय के अवतरण का दिन दत्त जयंती मंगलवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दत्त भगवान की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मठ-मंदिरों और आश्रमों में दिनभर दिगंबरा-दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा के जयघोष गूंजेंगे। इस अवसर पर पालकी यात्राएं निकाली जाएंगी। दत्त याग, पाद्य पूजा और दीक्षा समारोह के आयोजन भी होंगे। अन्नपूर्णा जयंती भी मनाई जाएगी।

अण्णा महाराज संस्थान पलसीकर में अण्णा महाराज के सान्निध्य में आयोजित सात दिनी दत्त जयंती महोत्सव में विभिनन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें दोपहर 12 बजे गुरु दीक्षा और महाप्रसादी का आयोजन होगा। शाम 6 बजे पाद्य पूजा और आशीर्वचन होंगे। 7 बजे महाआरती होगी। श्रीराम मंदिर स्वर्ण जयंती उत्सव समिति और आध्यात्मिक साधना मंडल द्वारा दत्त पालकी यात्रा सुबह 7 बजे दत्त मंदिर, दत्त नगर से निकलेगी।

यात्रा राजेंद्र नगर, जवाहर सभागृह होते हुए श्रीराम मंदिर पर संपन्न होगी। इस अवसर पर अमृतफले महाराज, सद्गुरु कोकजे गुरुजी, पं. सुनील शास्त्री, प्रवीणनाथ पानसे महाराज उपस्थित रहेंगे। दत्त मंदिर संस्थान, सुदामा नगर द्वारा शाम 7 बजे दत्त जन्म आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर नारदीय कीर्तन और व्याख्यान भी होगा।

श्रीजी का पंचसूक्त पवमान अभिषेक

स्वामी दत्तानंद सेवा मंडल ट्रस्ट का तीन दिनी दत्त जयंती महोत्सव की शुरुआत सोमवार को वेदमंत्रों के साथ दीप प्रज्जवलन से हुई। इस मौके पर कीर्तनकार हभप हर्षद बुवा जोगलेकर ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। दत्त जयंती पर मंगलवार को सुबह के सत्र में श्रीजी का पंचसूक्त पवमान अभिषेक, सत्यदत पूजा व कथा, दत्त याग, पाद्य पूजा और दीक्षा समारोह होगा। शाम 5 बजे दत्त जन्मोत्सव पर भगवान दत्तात्रेय पर व्याख्यान होगा। रात 8 बजे तेलंग स्वामी महाराज के प्रवचन होंगे। 27 को कलाकार दर्शना चिकोडीकर के भक्ति संगीत के साथ महोत्सव का समापन होगा।

सूर्योदय आश्रम देगा मानवता सेवा पुरस्कार

श्रीसद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा दत्त जयंती महोत्सव के तहत बापट चौराहा स्थित सूर्योदय आश्रम में सुबह 10 बजे दत्त भगवान का अभिषेक-पूजन किया जाएगा। इसके बाद पालकी यात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष डा. आयुषी देशमुख ने बताया कि स्वामी निर्विकारानंद की उपस्थिति में शाम 5 बजे एबी रोड स्थित श्रीमाया सेलिब्रिटी में मानवता सेवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार पंकज वाधवानी, अजीत जैन, रेशमा दवे, पं. अजय कृष्ण शंकर व्यास, डा. कमल भंडारी, श्रीकांत कुलकर्णी, अजय काक को दिया जाएगा।

मां अन्नपूर्णा की आराधना का दिन भी

मार्ग शीर्ष शुक्ल पूर्णिमा पर मंगलवार को मां अन्नपूर्णा जयंती के अवसर पर अन्नपूर्णा मंदिर, अन्नपूर्णा रोड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य में सुबह 5 बजे से 7.30 बजे तक अभिषेक एवं सहस्रार्चन के बाद अन्नपूर्णा भक्त मंडल के तत्वावधान में अभिमंत्रित बरकती सिक्कों का वितरण किया जाएगा।

मंदिर के संचालक स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि ने बताया कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां पार्वती ने अन्नपूर्णा स्वरूप धारण किया था, इसीलिए इस दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। इस दिन मां अन्नपूर्णा की आराधना करने से घर में अन्न की कोई कमी नहीं रहती और इस दिन अन्नदान की भी विशेष महिमा बताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.