Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट: पति समर्थ और सास गिरिबाला आरोपी, क्रूरता व... सिरोही में खाने में निकले कीड़े तो पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं 50 छात्राएं: वार्डन पर बदसलूकी का आरोप, क... नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: वसुंधरा राजे बनीं उपाध्यक्ष, पीयूष गोयल नए कोषाध्यक्ष; अमित ... तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी CPI, बृंदा करात ने दी यह दलील

41

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहा है और प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की जा चुकी है। देश की तमाम गणमान्य हस्तियों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए न्योता भेजा जा रहा है। वाम पंथी दल सीपीआई (एम) के नेताओं को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है, लेकिन पार्टी नेता बृंदा करात ने कहा है कि उनकी पार्टी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगी।

समाचार एजेंसी ANI से चर्चा करते हुए बृंदा करात ने कहा, ‘हमारी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी। हम धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं, लेकिन वे (भाजपा) एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति से जोड़ रहे हैं। यह है एक धार्मिक कार्यक्रम का राजनीतिकरण। यह सही नहीं है।’

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। समाज के हर क्षेत्र से हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ट्रस्ट ने सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.