Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

तीन हिचकी आई और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

43

इंदौर। शहर में दिनों-दिन साइलेंट हार्ट अटैक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को एक ऐसा ही और मामला सामने आया। रात में शहर के पुलिस सब इंस्पेक्टर की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत से पहले उन्हें तीन हिचकी आई और कुछ ही सेकंड में जीवन खत्म हो गया। पिछले दिनों शहर में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें व्यक्ति की खाने की मेज पर ही मौत हो गई थी।

पत्नी नेहा भूरिया ने बताया कि 42 साल के प्रवीण भूरिया ग्रामीण डीआईजी आफिस में पदस्थ थे। उनके स्वजन ने बताया की रात तक प्रवीण सामान्य थे और रोज की तरह उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया। अल सुबह जब पत्नी उठी तो प्रवीण को थोड़ी घबराहट हुई। इसके बाद तीन बार उन्होंने हिचकी ली और उनके मुंह से झाग निकला। उन्हें पत्नी ने सीपीआर भी दिया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। स्वजन पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। स्वजन पहले उन्हें बांबे हास्पिटल ले गए, वहां आईसीयू में जगह नहीं तो फिर मेंदाता अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया। डाक्टरों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया था।

कुछ दिनों पहले भी हुई थी ऐसी घटना

कुछ दिनों पहले भी इंदौर शहर का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बाहर से इंदौर आए एक व्यक्ति की होटल में खाना खाने के दौरान अचानक ही मौत हो गई थी। दरअसल यह व्यक्ति खाने की मेज पर स्वजनों से बात कर रहा था और फिर वह फोन पर किसी से बात करता दिखाई दिया। फोन रखने के बाद वह अचानक मेज पर रखे खाने की प्लेट में गिर जाता है। साथ बैठे स्वजनों को कुछ देर तो समझने में लगती है। उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं उठते। इसके बाद वहां लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.