Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विकसित भारत संकल्प यात्रा : प्रधानमंत्री कर रहे लाभार्थियों से संवाद, देवास की रुबीना बी से भी करेंगे बात

33

संवाद को लेकर रूबीना बी ने बताया कि मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बात करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी से संवाद को लेकर रूबीना बी ने बताया कि मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री संवाद करेंगे।
  1. – विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत होगा आयोजन
  2. – वर्ष 2017 में वे आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़ी
  3. – आज वे 20 से 25 हजार रुपये तक कमाती हैं

देवास  विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत जामगोद की रुबीना बी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल संवाद करेंगे। ग्राम पंचायत जामगोद में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

संवाद को लेकर रूबीना बी ने बताया कि मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बात करेंगे।

यह संवाद मेरे जीवन का सबसे बड़ा यादगार लम्हा होगा। यह सब आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद ही संभव हो पाया है। मैं बहुत ही उत्साहित हूं। प्रधानमंत्री से संवाद के बाद पूरे भारत में मेरी पहचान बनेगी।

उल्लेखनीय है कि ग्राम गुर्जर बापच्या की रहने वाली रूबीना बी समूह से जुड़ने के पूर्व खराब आर्थिक स्थिति में जीवन यापन कर रही थीं। वर्ष 2017 में वे आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़ी और पांच हजार के लोन से फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम शुरू किया। आज वे 20 से 25 हजार रुपये तक कमाती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.