Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नई गाइडलाइन से डीजे संचालकों की मुसीबत बढ़ी, अपनी इन मांगों को लेकर प्रदेश भर के डीजे संचालक देंगे धरना

30

प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार ने सबसे पहले ध्वनि विस्तारक यंत्रों से होने वाले शोरगुल की शिकायतों के बाद गाइडलाइन जारी कर कम आवाज में बजाने के लिए उनके मानक तय कर दिए है जिस पर शाजापुर सहित प्रदेशभर में मंदिर और मस्जिदों से लोगों ने माइक लाउडस्पीकर या तो उतार लिए हैं या बहुत कम आवाज में गाइडलाइन और मानक के अनुसार बजा रहे हैं । लेकिन नई गाइडलाइन सबसे ज्यादा असर शादी विवाह विभिन्न उत्सवों में डीजे का संचालन करने वाले डीजे संचालकों पर पड़ा है। निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ दो बक्सों के साथ इन्हें डीजे बजाने की अनुमति दी गई है। जिसका डीजे संचालक विरोध कर रहे हैं।

गाइडलाइन के चलते नहीं हो रहे ऑर्डर बुक

इनका कहना है कि डीजे के व्यवसाय से जिले में 15 से 20000 के करीब गरीब वर्ग का तपका जुड़ा हुआ है और डीजे व्यवसाय का सीजन भी साल में दो-तीन महीने का ही रहता है अभी जो गाइडलाइन सरकार ने दी है इससे तो डीजे व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। नई गाइडलाइन के चलते डीजे के लिए ऑर्डर भी बुक नहीं हो रहा है और जिन्होंने बुक कर दिए हैं वह दबाव बना रहे हैं कि डीजे बजाना ही होगा और नहीं बजाएंगे तो बुकिंग का दुगना पैसा वसूल करेंगे।

ऐसे में लोगों का परिवार पाल सके जिसकी रोजी-रोटी डीजे के व्यवसाय से ही चलती है बीते दिनों भी शाजापुर से पोस्टकार्ड लिखकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम गुहार लगाकर गाइडलाइन में राहत की मांग की थी और अब बुधवार को प्रदेश भर के डीजे संचालक भोपाल पहुंच रहे हैं जहां दो बक्सों के साथ डीजे बजाने की गाइडलाइन में राहत की मांग कर 4 से 6 बक्सों के साथ डीजे बजाने की छूट देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.