Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...

बालासोर ट्रेन हादसे से लेकर कैबिनेट मंत्री की हत्या तक, 2023 में इन मुद्दों ने ओडिशा को सुर्खियों में रखा

42

वर्ष 2023 को ओडिशा में हुए दुनिया की सबसे घातक ट्रिपल रेल हादसे के लिए याद किया जाएगा। इस साल बालासोर जिले के बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रिपल रेल हादसे में 300 लोगों की जान चली गई और 1,200 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना दो जून को हुई थी, लेकिन इसके छह महीने बीत जाने के बाद भी इस हादसे का खैफनाक मंजर कोलकाता-चेन्नई मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के जेहन में अब भी है।

कैबिनेट मंत्री की हत्या
इस वर्ष 29 जनवरी को एक पुलिसकर्मी ने कैबिनेट मंत्री नब किशोर दास की हत्या कर दी। हत्या के आरोपी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास को गिरफ्तार किया गया और उसपर मुकदमा चल रहा है। वर्ष 2023 में ओडिशा की राजनीति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी वीके पांडियन के इर्द-गिर्द रही। पांडियन राज्य के इतिहास में सबसे विवादास्पद नौकरशाहों में से एक बन गए। पांडियन पर सरकार और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) दोनों पर नियंत्रण हासिल करने का आरोप लगाया गया।

पांडियन विवाद ने बटौरी खूब सुर्खियां
बीजेडी विधायक और ओडिशा के प्रमुख दैनिक अखबार के संपादक सौम्य रंजन पटनायक को पांडियन का विरोध करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया तथा उनका मीडिया संगठन आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच के दायरे में आ गया। अंत में सौम्य रंजन पटनायक को दैनिक के संस्थापक संपादक के पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। पांडियन ने 23 अक्टूबर को सिविल सेवाओं से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना। इसके बाद, उसे राज्य की 5टी (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा योजना के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
यह नियुक्ति उनकी सेवानिवृत्ति के कुछ ही घंटों के भीतर की गई, जिससे उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया। पांडियन ने 27 नवंबर को बीजेडी का दामन थामा। पांडियन पर 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर में सोशल मीडिया इन्फ्लुयेंसर कामिया जानी के प्रवेश की सुविधा प्रदान करने के आरोपों को लेकर विवाद में फंस गए। जानी पर “गोमांस खाने वाला और गोमांस की खपत को बढ़ावा देने वाला” होने का आरोप लगाया गया था। हालांकि जानी ने दावा किया है कि वह एक हिंदू हैं और उन्होंने अपने जीवन में कभी न तो गोमांस खाया है और न ही इस बढ़ावा दिया है, लेकिन विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें अनुमति देने के लिए पांडियन पर निशाना साधा और लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

प्रमिला मलिक बनी विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष
इस वर्ष सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सौहार्द देखने को भी मिला, क्योंकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मोदी सरकार के कामकाज को सराहा और उन्हें दस में से आठ अंक दिए। इस वर्ष ओडिशा ने प्रमिला मलिक को विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनते देखा। वहीं ओडिशा को रघुबर दास के रूप में नया राज्यपाल भी मिला। ओडिशा में जन्मी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस साल अपने गृह राज्य में कम से कम तीन दौरे किए। इस साल राज्य एक बार फिर तब सुर्खियों में आया जब पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज से 220 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.