Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर...

नए साल में इस मूलांक के लोग रखें खास ख्याल, शनिदेव की रहेगी नजर

34

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिश भी विज्ञान है। जिससे भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2024 में कुछ खास मूलांक वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। नया साल शनि देव का रहेगा। 2024 को अगर जोड़ा जाए 2+0+2+4 तो 8 अंक होता है। अंक ज्योतिष में 8 का संबंध शनि से है।

मूलांक 1 वालों को रहना होगा सावधान

अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2024 में मूलांक 1 वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 1, 10, 19 और 28 तारीख के जन्मे जातकों का मूलांक 1 है। नए साल में मूलांक 1 वाले लोगों को अगस्त माह तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल सेहत का खास ख्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना आवश्यक है।

निजी जीवन पर देना होगा खास ध्यान

मूलांक 1 के जातकों को नया काम शुरू करते समय सावधान रहने की जरूरत है। आपको निजी जीवन में भी सावधान रहने की जरूरत है। जिससे आपना आत्मविश्वास को बनाए रख सकें। अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

दूसरों की मदद से मन को मिलेगी शांति

इस साल बुजुर्गों की सेवा आपको शांति देगी। अंक ज्योतिष के अनुसार, यह जरूरतों के लिए मदद करने का उचित वर्ष है। इससे जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.