Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध...

163 विधायकों को संगठनात्मक प्रशिक्षण देगी भाजपा

27

भोपाल। मोहन मंत्रिमंडल सहित 163 विधायकों को भाजपा संगठनात्मक प्रशिक्षण देगी। इसके लिए जल्द ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि चाहे वह मुख्यमंत्री हों, मंत्री हों या विधायक, सब पार्टी में कार्यकर्ता हैं और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप ही वे कार्य करेंगे। इसके लिए भाजपा विधायक दल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन और अमित शाह की रणनीति के तहत प्रदेश में कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की बारीकियां बताई जाएंगी। पार्टी और संगठन में तालमेल बैठाकर कार्य किया जाएगा।

चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों का भी होगा प्रशिक्षण

विधानसभा चुनाव में हारने वाले प्रत्याशियों का भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हारने वाले प्रत्याशियों को लोकसभा चुनाव में लगाया जाएगा और हार जीत से ऊपर उठकर पार्टी के हित में कार्य करने की बात की जाएगी।

लोकसभा की आचार संहिता लगने से पहले लोकार्पण, भूमिपूजन होगी प्राथमिकता

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने को प्राथमिकता देगी। नवनिर्वाचित विधायकों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें।

लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच बेहतर प्रदर्शन कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जी जान से जुटने की बात कही गई है। भाजपा को विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम मिले हैं अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा में चाहे मुख्यमंत्री हो या विधायक सभी कार्यकर्ता हैं और एक कार्यकर्ता के नाते हमें क्या ठीक करना, क्या नहीं करना और कार्यकर्ताओं के लिए क्या बेहतर किया जाना चाहिए, इसकी पार्टी हमेशा चिंता करती है। बेहतर सुशासन के साथ हमारे मंत्री, विधायक और सांसद सभी मिलकर काम करेंगे। इसके लिए जल्द ही मंत्रिमंडल सहित सभी विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हारे हुए विधायकों को भी प्रशिक्षण देंगे।

– विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.