Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बेटी की हत्या कर बेडरूम में दफनाई लाश, रात भर कब्र पर सोता रहा, फिर अगले दिन…

44

बिहार के मोतिहारी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां शराब पीने का विरोध करने पर कलयुगी पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी. उसने बेटी के शव को अपने ही कमरे में नमक डालकर दफना दिया. रात भर आरोपी पिता बेटी की कब्र के ऊपर सोता रहा. सुबह होने पर वह घर से फरार हो गया.

घटना की जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लड़की के शव को गड्ढे से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है.

शाम को शराब पीकर घर आया था पिता

हैरान करने वाली यह वारदात पूर्वी चंपारण जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला गांव की है. जहां गांव के वार्ड नंबर 7 का रहने वाला भगवान दास शराब पीने का आदी है. रविवार की शाम वह शराब पीकर घर आया था. नशे में उसने अपनी पत्नी के साथ अचानक मारपीट कर दी. परेशान होकर पत्नी करीब में पड़ोसी के घर चली गई. इस बीच उसकी बेटी सोनी कुमारी ने उससे शराब पीने का विरोध किया.

कमरे में दफनाया शव

बेटी की यह बात आरोपी पिता को बुरी लगी. उसने गुस्से में बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने अपने कमरे में गड्ढा खोदा. वहीं, शव को गलाने के लिए उसने अपने बेटे को पैसे देकर नमक मंगाया. उसने बेटी के गड्ढे में नमक डालकर बेटी के शव को दफना दिया. रात भर वह अपनी बेटी की कब्र के ऊपर खाट बिछाकर सोता रहा. सुबह होते ही वह घर से फरार हो गया.

पुलिस ने बरामद की लाश

बाप की इस करतूत को उसके 2 बेटों ने देख लिया था. सुबह होते ही बच्चों ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. वारदात की बात सुनते ही मृतका की मां बदहवाश हो गई. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी पिता के कमरे से लड़की के शव को मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में गड्ढे को खोदकर बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस ने आरोपी भगवान दास पर मामला दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने मृतका के दादा को हिरासत में लिया है. उसने पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.