Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

अयोध्या जाने के सवाल पर बोले कपिल सिब्बल- ‘ राम मेरे दिल मे, दिखावे के लिए कुछ नहीं करता’

46

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवा राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को दिन तय किया जा चुका है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश की गणमान्य हस्तियों को न्योता भी दिया जा रहा है।

जब पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से पूछा गया कि क्या न्योता मिलने वाले वे भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि राम उनके दिल में बसते हैं। वे दिखावे के लिए कोई काम नहीं करते हैं। नीचे देखिए वीडियो।

राम मंदिर पर क्या बोले कपिल सिब्बल

भाजपा ने राम मंदिर निर्माण को मुद्दा बनाया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने कहा, ‘यह पूरा मुद्दा दिखावा है। भाजपा के नेता राम के बारे में बात करते हैं, लेकिन उनका व्यवहार, उनका चरित्र कहीं भी भगवान राम के करीब नहीं है। सच्चाई, सहिष्णुता, त्याग और दूसरों के प्रति सम्मान भगवान राम के कुछ गुण हैं, लेकिन भाजपा के लोग ठीक इसके विपरीत करते हैं और कहते हैं कि हम राम का महिमामंडन कर रहे हैं।’

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोनिया को भी मिला है न्योता

बता दें, श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विपक्ष के कई नेताओं को न्योता भेजा है। इनमें सोनिया गांधी के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं। हालांकि इन लोगों की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने का संकेत नहीं दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.