Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बचपन से ही संघ से जुड़े हैं इंदरसिंह परमार

29

शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार में शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की तैयारी है। प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में वह स्कूल शिक्षा स्वतंत्र प्रभार एवं सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं प्रदेश में सीएम राइज स्कूल योजना प्रारंभ हुई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा को लेकर भी कई नवाचार किए गए। शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा सीट से वह दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। इसके पहले एक बार वह कालापीपल विधानसभा से विधायक चुने गए।

इस तरह इंदर सिंह परमार अब तक तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़ गए थे। बाद में छात्र राजनीति में रुचि के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े, 1989 से 1996 तक एबीवीपी में विभिन्न पदों पर रहते हुए उज्जैन संभागीय संघटन मंत्री बने, शाजापुर भाजपा जिला महामंत्री दो बार बने।

एक बार प्रदेश मंत्री भी बने, वे साल 2013 में कालापीपल से पहली बार विधायक बने, 2018 में कालापीपल सीट छोड़कर शुजालपुर से दूसरी बार विधायक बने। 2023 में शुजालपुर सीट से निर्वाचित होकर तीसरी बार विधायक बने।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में इंदरसिंह परमार को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के लिए भोपाल से फोन आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परमार एक बार फिर मंत्री के रूप में प्रदेश में बेहतर कार्य करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.