Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...

पंजाब की मटर और राजस्थान की गाजर दाम ज्यादा,स्थानीय आलू-टमाटर वे-दम

42

ग्वालियर। मौसमी सब्जियों में इन दिनों पंजाब की मटर और राजस्थान की गाजर के दाम दम दिखा रहे हैं। जबकि स्थानीय शहरों से आ रहे आलू,गोभी और टमाटर के दाम जमीन पर हैं।जबकि बैंगन का स्वाद मन को भा रहा है पर उसके दाम लोगों को सता रहे है।इन दिनों आने वाली हरी सब्जी मैथी,पालक,बथुआ के दाम कम हैं। लेकिन ठंड में सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक, प्याज, लहसुन आदि के दाम ऊंचे हैं।थोक व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय सब्जियां जो आ रही है उनके दाम तो कम है पर बाहर से आने वाली सब्जियां महंगी है। इस कारण से इस वक्त् मिक्स वेज महंगी बन रही है। हालांकि अभी यह दाम कुछ समय तक स्थिर रहेंगे इसके बाद ही कम ज्यादा होंगे।

थोक व खेरिज में सब्जी प्रति किलो

सब्जियां थोक खेरिज

आलू 7से8 20

टमाटर 10 20से 30

मटर 20से25 35से40

गाजर 16से18 30से40

गोभी 18से20 30से40

पत्तागोभी 4से5 15से20

बैंगन 22से23 30से40

कद्दू 8से10 20से30

मैथी-पालक 10 20

मूली 10 20

हरीमिर्च 18से20 35से40

अदरक 80से84 120से150

प्याज 16से18 30से40

लहसुन 140 200से250

शिमिला मिर्च 8से10 20से30

सहजन फली 55 80से 100

धनिया 25 50

बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम अधिक

इस वक्त गाजर और मटर बाहर से आ रही है। गाजर राजस्थान से और मटर पंजाब की धूम मचा रही है इस कारण इनके दाम अधिक है। स्थानीय मटर और गाजर आने में अभी 15 दिन का वक्त लगेगा। जिसके बाद इनके दाम जमीन पर आ जाएंगे। इसी तरह से शमशाबाद की मिर्ची,गोभीके दाम भी 20 रुपये किलो से अधिक हैं। वहीं जबकि बरुआ सागर का अदरक और शिवपुरी का लहसुन परेशान कर रहा है। क्योंकि इनके दाम खेरिज में 100 से 200 रुपये किलो हैं। जबकि स्थानीय सब्जियां आलू,टमाटर,मैथी,पालक, बैंगन आदि के दाम राहत दे रहे हैं।

15 दिन बाद गिरेंगे दाम

थोक व्यापारियों का कहना है कि 15 दिन के अंदर बैंगन,टमाटर,मटर आदि के दाम तेजी से नीचे गिरेंगे। क्योंकि यह सब्जियां भी स्थानीय किसान उपलब्ध कराने लगेंगे।लेकिन अगले एक महीने बाद टमाटर के दाम बढ़ सकते हैं। क्योंकि खेतों से किसान टमाटर की फसल हटाकर गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। क्योंकि टमाटर के दाम घटकर दस रुपये किलो पर आ चुका है। इसलिए किसान फसल को खेतों से हटा रहे हैं जिसका असर आने वाले समय पर पड़ेगा। हालांकि मिर्ची और धनिया स्थानीय आने से दाम कम होने की संभावना है। लेकिन सहजन की फली इस वक्त इंदौर से आ रही है इस कारण से इसके दाम अधिक हैं।

जो सब्जियां बाहर से आ रही है उन्हीं के दाम अधिक है, बाकी स्थानीय स्तर से आने वाली सब्जियों के दाम तो कम है। यह स्थिाति अगले कुछ दिन रहने वाली है। लेकिन उसके आगे सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं,क्योंकि किसान अपने खेतों से फसलें हटा रहे हैं।

बनवारी राजपूत, थोक व्यापारी लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.