Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...

जगन्नाथ मंदिर जाने पर विवाद के बाद यूट्यूबर कामिया जानी ने दी सफाई, बोलीं- “मैंने कभी गोमांस नहीं खाया”

58

इंदौर।  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर कामिया जानी के ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। बता दें कि कामिया जानी फूड और ट्रैवल चैनल कर्ली टेल्स की संस्थापक हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि काम्या जानी को एक वीडियो में बीफ खाते देखा गया है। ऐसे में वे पवित्र श्री जगन्नाथ मंदिर कैसे जा सकती हैं। साथ ही बीजेडी नेता वीके पांडियन पर भी कामिया को मंदिर तक पहुंच देने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं, पार्टी ने कामिया जानी की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

जगन्नाथ मंदिर जाने पर गरमाया विवाद

मामले को बढ़ता देख, कामिया जानी आगे आई हैं और उन्होंने अपनी सफाई दी है। कामिया जानी ने कहा कि वह एक हिंदू हैं और उन्होंने कभी भी गोमांस नहीं खाया है। ना ही कभी उसका प्रचार किया है। कामिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा, हाल ही हुआ विवाद को देखते हुए, यह जरूरी है कि मैं सही तथ्य और सच्चाई को सामने रखूं। जगन्नाथ मंदिर जाने के पीछे मेरा मकसद भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेना और मंदिर के बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देना था। मैं एक अभ्यासी हिंदू हूं। मैंने कभी भी गोमांस नहीं खाया है और न ही मैं इसका प्रचार करती हूं।

वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

बता दें कि जगन्नाथ मंदिर परिसर में नौकरशाह से बीजेडी नेता बने एक व्यक्ति और कामिया जानी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद से इस पर जमकर विवाद हुआ। बीजेपी ने वीडियो देखने के बाद कामिया के एक पुराने वीडियो से स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें वे बीफ खाते दिख रही हैं। इस स्क्रीनशॉट को कामिया की महाप्रसादम खाते हुए फोटो के साथ जोड़ दिया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई लोगों ने कामिया की आलोचना की। स्क्रीनशॉट के बारे में बताते हुए कामिया ने कहा कि वह स्क्रीनशॉट उस वीडियो का है, जब हम केरल में एक रेस्टोरेंट में शूट कर रहे थे।

बीफ को लेकर कामिया ने कही ये बात

वीडियो में हमने ये दिखाया था कि दो ट्रक ड्राइवर ने एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी और वे देखते ही देखते अपनी बीफ डिश के लिए फेमस हो गए। क्योंकि मैं गोमांस नहीं खाती, इसलिए मैंने शाकाहारी काले चने की करी, चावल अप्पम और केले के पकौड़े खाए थे। यूट्यूबर ने आगे कहा कि मैं एक ऐसी इंफ्लुएंसर हूं, जो फूड और कल्चर को लेकर शोज बनाती है। इसलिए यह जरूरी है कि हर व्यंजन के बारे में जानकारी दी जाए, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि उसे खाया ही जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.