Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

शूरा के साथ शादी की खबरों के बीच अरबाज खान का वीडियो वायरल, वेडिंग वेन्यू पर किया रिएक्ट

58

इंदौर। सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबरें मिली हैं कि अरबाज दूसरी शादी करने वाले हैं। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के काफी लंबे समय बाद अरबाज दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने उमंग 2023 के कार्यक्रम के दौरान इन खबरों पर रिएक्ट किया है। साथ ही अपनी सेकंड मैरिज को लेकर भी कई हिंट दिए। बता दें कि अरबाज खान, मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर सकते हैं। बीते दिन मुंबई में आयोजित उमंग 2023 के रेड कार्पेट पर अरबाज ने पैपराजी से फोटोज क्लिक कराई।

शादी की बात पर शरमाए अरबाज

पैपराजी ने अरबाज खान को उनकी दूसरी शादी के लिए बधाई दी। इतना ही नहीं, पैपराजी ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा, कल कहां आना है, तो अरबाज ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कुछ ऐसा कहा दिया कि उनकी दूसरी शादी की बात कंफर्म हो गई। अरबाज से वेडिंग वेन्यू के बारे में भी पूछा गया, तो वे एनिमल के बॉबी देओल के स्टाइल में मुंह पर उंगली रखते हुए चुप्पी साथ लेते हैं। उनकी स्माइल देखकर, कहा जा सकता है कि ये खबरें सच हैं। अरबाज के इस एक्शन के बाद पैपराजी ने हूटिंग शुरू कर दी। एक्टर ने यह इशारा देकर अपनी दूसरी शादी पर मुहर लगा दी।

1998 में की मलाइका से शादी

इसके बाद वे पैपराजी से मस्ती-मजाक करते हुए वहां से वाॅक आउट हो जाते हैं। बता दें कि अरबाज ने मलाइका से 1998 में शादी की थी। मलाइका ने अपने शो मूविंग इन विद मलाइका में बताया था कि दबंग से पहले तक सब कुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं। शादी के 18 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम कई बार जाॅर्जिया एंड्रियानी से जुड़ा और अब वे मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी करने जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.