Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क... IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे... बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हा... Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी...

मध्य प्रदेश में दुर्घटनाओं के लिए सबसे खतरनाक जिला इंदौर, इसके बाद जबलपुर और भोपाल

56

भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से इस वर्ष के शुरुआती छह माह पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित हुए। पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीटीआरआइ) की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष जनवरी-जून 2022 की तुलना में इसी अवधि में वर्ष 2023 में 490 सड़क दुर्घटनाएं अधिक हुईं।

इस तरह लगभग पौने दो प्रतिशत अधिक मामले सामने आए, पर जान गंवाने वाले साढ़े चार प्रतिशत अधिक थे। दतिया, आगर, सतना, भोपाल ग्रामीण और छतरपुर में सड़क दुर्घटनाएं 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ीं।

सतना में मृतकों की संख्या 41 प्रतिशत, आगर में आगर में 53, छतरपुर में 32, जबलपुर में 29 प्रतिशत अधिक हो गई। सरकार दुर्घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात करती रही, लेकिन घटनाएं कम होने की जगह यह बढ़ गईं।

कम होने की जगह बढ़ गए ब्लैक स्पाट

मध्य प्रदेश में वर्ष 2021 में दुर्घटना संभावित क्षेत्र (ब्लैक स्पाट) की संख्या 395 थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इन्हें कम करने के लिए कई बैठकों में निर्देश दिए। संभावित एजेंसियों से समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा। इसके बाद भी स्थित यह रही की वर्ष 2022 में हुई दुर्घटनाओं के अनुसार ब्लैक स्पाट की संख्या बढ़कर 437 हो गई।

इन कारणों से भी कम नहीं हो रही सड़क दुर्घटनाएं

– सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती हैं, पर पुलिस का ज्यादा ध्यान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट पर कार्रवाई पर रहता है।

– कई बार नियम तोड़ने के बाद भी वाहन चालक का न तो लाइसेंस समाप्त किया जाता है और न ही अन्य कोई सख्त कार्रवाई की जाती।

– ग्रामीण क्षेत्रों में तेज गति से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, पर यहां पुलिस का ध्यान नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.