Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

ये हैं साल 2023 की बेस्ट रोमांटिक फिल्में, जीता दर्शकों का दिल

28

इंदौर। साल 2023 में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई है। थ्रिलर मूवीज से लेकर सिर्फ रोमांटिक एंगल तक, हर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता है। लव स्टोरीज ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई और हर तरफ से इन्हें भरपूर प्यार मिला। ऐसे में अब जब ये साल खत्म होने को है, तो आइए एक नजर डालते हैं, उन फिल्मी लव स्टोरीज पर, जिन्होंने इस साल धमाल मचा दिया। इन फिल्मों ने एक बार फिर बॉलीवुड के रोमांस को टाॅप पर लाकर रख दिया।

तू झूठी मैं मक्कार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के साथ रोमांटिक जॉनर के लिए साल 2023 की शानदार शुरुआत हुई। फिल्म मेकर लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रणबीर कपूर रोमांटिक ब्वॉय वाले जोन में ला दिया और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। इसके अलावा श्रद्धा कपूर भी अपने अपीयरेंस और अभिनय से पूरी फिल्म में छा गईं और दर्शकों ने फिल्म पर खूब प्यार बरसाया। म्यूजिक से लेकर स्टोरी टेलिंग और सेटअप तक, यह फिल्म पूरी तरह से बॉलीवुड के ट्रेडमार्क रोमांटिक स्टाइल का सबूत थी, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दर्शकों का प्यार भी जीता।

डंकी

शाहरुख खान बिना शक भारतीय सिनेमा के सबसे फेवरेट रोमांटिक हीरो हैं। ऐसे में इस साल जहां हमने शाहरुख खान को बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ धूम मचाते हुए देखा, वहीं सुपरस्टार ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ के साथ रोमांटिक ड्रामा की ओर रुख किया। इस मच अवेटेड फिल्म में एक खूबसूरत और दिल जीतने वाली प्रेम कहानी है जिसमें शाहरुख खान तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। रोमांटिक जॉनर में सुपरस्टार का कोई मुकाबला नहीं है और ट्रेलर और गानों ने यह साबित कर दिया है। यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

गदर 2

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर गदर 2 साल की उन फिल्मों में से एक है जो रोमांटिक पृष्ठभूमि के साथ आती है। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 22 सालों के बाद लौटी तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देख फैंस काफी खुश हुए।

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा साल 2023 की सबसे बड़ी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म सीख देने के साथ-साथ खूबसूरत रोमांस को भी दिखाती है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस रोमांटिक एंटरटेनमेंट फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं और दर्शकों के हर सेक्शन ने फिल्म को पसंद किया। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई और सत्तू के रोल में कार्तिक का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक बन गया।

जरा हटके जरा बचके

सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म जरा हटके जरा बचके साल 2023 की हिट फिल्मों में से एक रही है। एक छोटे शहर की देसी जोड़ी की कहानी पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा ने दर्शकों को इससे बांधे रखा। फिल्म ने दर्शकों को एक अलग तरह की कहानी दी, जिसे दर्शकों का प्यार और सराहना मिली। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच छा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.