Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

दुनियाभर में रिलीज हुई प्रभास की ‘सालार’,फर्स्ट शो के बाद ऐसा रहा दर्शकों का रिएक्शन

38

इंदौर।  बीते दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, आज साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। KGF 2 के डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ‘सालार’ फिल्म ट्रेलर रिलीज के समय से ही काफी चर्चा में रही है। बता दें कि सालार फिल्म को ओरिजिनल भाषा तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है। दरअसल, प्रभास की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। वहीं, अब दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर अपना फैसला सुना दिया है।

Another mouth of positive

This time from Tamil spectators 😍😍😍

Literally the movie movie done well without boring elements 💯💯💯

Full and full action extravaganza 🫡🫡🫡#RecordBreakingSalaar#Prabhas #Salaar #SalaarReview #PrashanthNeel #SalaarCeaseFire #RebelStarPrabhas pic.twitter.com/PYA8TncW5y

— Vijay_GreZz (@Vijayjo98603097) December 22, 2023

लगातार फ्लॉप के बाद सालार

फिल्म ‘आदिपुरुष’ और ‘राधेश्याम’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। हर किसी को यही लगा कि प्रभास का चार्म अब फीका पड़ रहा है। वहीं, अब ‘सालार’ फिल्म के फर्स्ट रिव्यू देखकर ऐसा लग रहा है कि यह प्रभास के डूबते करियर को बचा लेगी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के फर्स्ट शो के बाद अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के दो पार्ट आने वाले हैं। पहला पार्ट ‘सालार पार्ट 1 द सीजफायर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। ‘सालार’ फिल्म में प्रभास के अलावा मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में हैं।

ऐसा रहा दर्शकों का एक्सपीरियंस

‘आदिपुरुष’ फिल्म काफी कंट्रोवर्सी में रही थी, इसके बाद सालार फिल्म के रिलीज होने से प्रभास को थोड़ी राहत मिल सकती है। ‘सालार’ को दर्शकों का अच्छा रिव्यू मिल रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि इस फिल्म से प्रभास अपनी ही फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, “सालार एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चल रही है।”

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “एक शब्द में ये फिल्म प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच की दोस्ती को दिखाती है। ये फिल्म एक ट्रीट है।” इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार नहीं कर सकते। यूजर्स प्रभास की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, “प्रभास और प्रशांत नील की जोड़ी ने स्क्रीन पर आग लगा दी है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.