Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में बढ़ रही हैं मुनव्वर और आयशा की नजदीकियां, यूजर्स ने कही ये बात

41

इंदौर। जैसे-जैसे बिग बॉस सीजन 17 अपने खेल के अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे ही ये शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। बिग बाॅस के घर में हर दिन कोई न कोई नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट के बीच होने वाले विवाद और टूटती दोस्ती को देख दर्शकों का काफी एंटरटेनमेंट हो रहा है। हाल ही में शो में मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने एंट्री ली है। आयशा ने आते ही मुनव्वर की क्लास लगाई। इस एपिसोड के बाद से लगातार मुनव्वर और आयशा के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब एक और वीडियो देख दर्शक काफी कन्फ्यूज हो गए हैं।

मुनव्वर-आयशा की नजदीकियां

बता दें कि आयशा ने मुनव्वर पर डबल डेट करने का आरोप भी लगाया था। वहीं अब मुनव्वर और आयशा की नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। दोनों को देख फैंस काफी निराश हो रहे हैं। काफी लड़ाई और आरोपों के बाद दोनों का इस तरह क्लोज आना दर्शकों को काफी खटक रहा है। हाल ही में बिग बाॅस के एक इंस्टाग्राम पेज पर लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा खान वॉशरूम एरिया में खड़े होकर मुनव्वर फारुकी का हेयर कट करते दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मुनव्वर उन्हें देखकर स्माइल करते हैं।

IS PYAAR KO ME KYA NAAAM DUU??? #MunSha #MunawarFaruqui and #AyeshaKhanpic.twitter.com/9OBDFCEjX5

— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 21, 2023

वीडियो देख, यूजर्स हुए नाराज

इसके बाद आयशा खान, मुनव्वर को देखकर कुछ बोलती हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये सिर्फ मुनव्वर फारुकी के बाल नहीं काट रही है, बल्कि ऑडियंस का भी काट चुकी हैं।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “ये सब ने मुन्ना की लुटिया डुबो दी। नाजीला भी हाथ से गई और बिग बॉस की ट्रॉफी भी।” एक अन्य ने लिखा, “मुन्ना सोच रहा है कहां फंस गया मैं।” बता दें कि आयशा खान ने बिग बॉस में आकर मुनव्वर की डबल डेटिंग यानी नाजिला और आयशा को एक ही वक्त पर डेट करने का आरोप लगाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.