Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Liquor Shops: रमजान में शराब की दुकानें बंद करने की मांग, AIMIM नेता शोएब जमई का बयान Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली का मौसम Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क...

जनवरी माह में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट करें तिथि व महत्व

18

इंदौर।  त्रिदेवों में से एक महादेव हैं। सोमवार और प्रदोष तिथि भगवान शिव को समर्पित हैं। प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो त्रयोदशी तिथि होती है। एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि। मान्यता के अनुसार, यदि कोई जातक इस व्रत को सच्चे मन से करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। प्रदोष व्रत पर भगवान शिवजी की पूजा शाम के समय की जाती है। आइए जानते हैं जनवरी 2024 में प्रदोष व्रत कब है और क्या है इसका महत्व है।

जनवरी 2024 प्रदोष व्रत तिथि

पंचांग के अनुसार, जनवरी माह का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी, मंगलवार को है। यह व्रत मंगलवार को होने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 23 जनवरी को रखा जाएगा।

दिन अनुसार प्रदोष व्रत

रविवार- रवि प्रदोष व्रत

सोमवार- सोम प्रदोष व्रत

मंगलवार- भौम प्रदोष व्रच

बुधवार- बुध प्रदोष व्रत

गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत

शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत

शनिवार- शनि प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत का महत्व

सनातन धर्म में भगवान शंकर की पूजा के लिए प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से भक्तों की अभिलाषा पूर्ण होती है। इस व्रत के प्रभाव से संतान सुख प्राप्त होता है। इस व्रत के प्रभाव से जातक पापों से मुक्त हो जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.