Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अचार को गिफ्ट में देना शुभ या अशुभ?

41

इंदौर। हम कई करीबियों को उनके खास दिनों पर उपहार देते ही हैं। ऐसे में उपहार हम सामने वाले की पसंद को ध्यान में रख कर ही देते हैं। हम वास्तु को ध्यान में रखकर अगर करीबियों को उपहार देते हैं तो हमारे संबंध और मजबूत होते हैं। उपहार देते समय यह ध्यान रखें कि अचार हम किसी को भी न दें। यह अपने करीबियों को देना अशुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि अचार उपहार में देना चाहिए या नहीं।

क्या किसी को अचार गिफ्ट करना चाहिए?

हम हर किसी के घर की रसोई में अचार जरूर ही देखते हैं। अचार को घर में रखने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इसको उपहार में देना बहुत ही अशुभ माना जाता है। लोगों का मानना है कि अचार की प्रकृति खट्टी होती है। ऐसे में यह हम जिसको भी उपहार स्वरूप देते हैं, उससे हमारे रिश्तों में खटास आ सकते हैं। ऐसे में अचार को उपहार स्वरूप देने से बचना चाहिए।

अचार किसी को भी क्यों नहीं करना चाहिए गिफ्ट

आम का, नींबू का, आंवलें का, मिर्च का आदि अचार में सरसों का उपयोग होता है। सरसों के तेल की धार्मिक मान्यता है। यह शनिदेव को चढ़ाया जाता है। ऐसे में जब आप अचार को उपहार के रूप में देते हैं तो यह आपकी कुंडली में शनि को कमजोर कर देता है। यह आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। शनि कुंडली में कमजोर हो जाए तो आपका जीवन कई तरह के संकटों से घिर जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.