Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई...

January Born Personality: खुशमिजाज होते हैं जनवरी माह में जन्मे लोग, सेंस ऑफ ह्यूमर होता है अच्छा

53

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती हैं। हर राशि के जातकों का स्वभाव और गुण अलग होते हैं। उसी तरह साल के अलग-अलग महीनों में पैदा हुए व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। उनके व्यक्तित्व में गुण और अवगुण होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के जन्म माह के आधार पर उसके स्वभाव और भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसी तरह जनवरी में जन्मे लोग खुशमिजाज होते हैं। इन्हें खुशियां बांटना अच्छा लगता है। यहां तक कि कठिन से कठिन काम को बहुत आसानी से कर लेते हैं। जनवरी माह में जन्में लोगों का व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

नेतृत्व के गुण होते हैं

जनवरी महीने में जन्मे लोग करिश्मनाई व्यक्तित्व वाले होते हैं। किसी पर भी प्रभाव छोड़ने में कामयाब होते हैं। जन्मजात नेता होते हैं और नेतृत्व करने के लिए खड़े रहते हैं। इनके करियर की बात करें को इनका भविष्य उज्जवल होता है। ये बहुत मेहनती होते हैं। हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं। इसके अलावा भाग्य के स्वामी होते हैं। वहीं, बातें छुपाने में माहिर होते हैं।

करियर में ऊंचाईयां छूते हैं

जनवरी में जन्मे लोग करियर में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। इस महीने में जन्म लेने वाले जातकों को मीडिया, सेना, चार्टर्ड अकाउंटेंट, लेक्चशिप और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

जनवरी में जन्में लोगों का स्वभाव

जनवरी महीने में जन्मे लोग स्वाभाविक रूप से आशावादी होते हैं। ये ऊर्जावान और खुशमिजाज होने के साथ बहुत अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। दूसरे व्यक्ति से काम निकलवाने में इनसे ज्यादा माहिर कोई नहीं होता।

जनवरी में जन्मे लोग दयालु होते हैं। रिश्तों को निभाने में वफादार होते हैं। ये लोगों के बीच एक आदर्श छवि स्थापित करने में सफल होते हैं। हालांकि ये लोग जिद्दी होते हैं। जनवरी माह में जन्मे लड़के बहुत स्टाइलिश होते हैं। उन्हें फैशन की अच्छी समझ होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.