Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

मुख्यमंत्री कार्यालय से उप सचिव नीरज वशिष्ठ की छुट्टी, मनीष रस्तोगी को अब तक दायित्व नहीं

41

भोपाल। मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी के बाद अब उप सचिव नीरज कुमार वशिष्ठ की छुट्टी हो गई। अभी उन्हें मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है। अभी रस्तोगी को भी कोई दायित्व नहीं दिया गया है। वशिष्ठ ने लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ काम किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को दो आइएएस अधिकारियों पदस्थापनाएं की हैं।

आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश मुकेश चंद्र गुप्ता को भी इस दायित्व से मुक्त कर दिया। वे अब प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी रहेंगे। इंदौर में पदस्थ श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ को वर्तमान दायित्व के साथ आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जनसंपर्क आयुक्त पोरवाल ने पदभार ग्रहण किया

जनसंपर्क विभाग के सचिव विवेक पोरवाल ने गुरुवार को जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसंपर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त पोरवाल ने जनसंपर्क की कार्यप्रणाली की वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के विभिन्न प्रभागों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने मप्र माध्यम में भी प्रबंध संचालक (एमडी) का पदभार ग्रहण किया।

जल्द बदले जाएंगे कुछ कलेक्टर

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कुछ कलेक्टर भी जल्द बदले जाएंगे। छह जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। इसके बाद नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्ति लेने के साथ उनके निराकरण का काम प्रारंभ हो जाएगा। चूंकि, यह पूरा काम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में होता है इसलिए उनके तबादले बिना चुनाव आयोग की सहमति के नहीं किए जा सकेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इसके पहले कुछ कलेक्टरों के तबादले किए जा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.