Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

I.N.D.I.A. घटक दल को मायावती ने चेताया, कहा- गठबंधन करना है तो बसपा के खिलाफ टिप्पणी न करें

29

लखनऊ: संसद के शीतकालीन सत्र में 150 विपक्षी सांसदों के निलंबन को दुखद बताते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने की। संभावनाओं को बढ़ा दिया है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नेताओं से कहा कि भविष्य में अगर जरूरत पड़ने पर किसी को भी साथ आना पड़े तो आपस में शर्मिन्दगी न उठानी पड़े। इसलिए विपक्षी गठबंधन में न शामिल होने वाली बीएसपी सहित अन्य पार्टियों के बारे में बेफिजूल कोई भी टीका-टिप्पणी न करें। इसके लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी का नाम लेकर उदाहरण भी दिया।

सदन से सांसदों का निलंबन संसदीय इतिहास में दुर्भाग्यपूर्ण
बसपा प्रमुख, गुरुवार लखनऊ के पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रही थी। उन्होंने संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर चिंता व्यक्त करने के साथ ही विपक्ष को भी घेरा, कहा कि संसद परिसर में निलंबित सांसदों द्वारा राज्यसभा सभापति का मजाक (मिमिक्री) बनाना बहुत ही अशोभनीय और अनुचित है। हालांकि उन्होंने सत्तापक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सदन से सांसदों का निलंबन करना गुडवर्क व कीर्तिमान नहीं है, संसदीय इतिहास में दुर्भाग्यपूर्ण है।

संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दोषी व षडयंत्रकारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए-
उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंधमारी हुई है, आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा, बल्कि मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए दोषी व षडयंत्रकारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पुनरावृत्ति न हो।

राम मंदिर के उद्घाटन से पार्टी को कोई एतराज नहीं
मायावती ने बसपा को सभी धर्म स्थलों का सम्मान करने वाली धर्मनिरपेक्ष पार्टी होने का दावा करते हुए कहा कि आयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन से पार्टी को कोई एतराज नहीं है, और अगर राज्य सरकार, न्यायिक आदेश के क्रम में मस्जिद का निर्माण कराती है तब उसके उद्घाटन का भी बसपा कोई एतराज नहीं करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.