Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कार्यकर्ताओं को संदेश, लोकसभा चुनाव सामने हैं पार्टी की मजबूती के काम में जुटें

39

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद जीतू पटवारी बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से पार्टी की मजबूती के लिए जुटें। यह समय चुनौतियों को अवसर में बदलने का है। प्रदेश कार्यकारिणी सहित मीडिया की टीम काम करती रहेगी।

सदन से सड़क तक संघर्ष

कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान पटवारी ने कहा कि हम प्रदेश की जनभावनाओं के अनुरूप एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों पर सदन से सड़क तक संघर्ष करेंगे। जिस तरह हमने विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ काम किया, उससे पार्टी के नेतागण अनभिज्ञ नहीं है। हमारे सामने चुनौतियां बहुत हैं, हम सबको आगे एकजुटता के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है।

लोकसभा का चुनाव की चुनौती

पटवारी ने कहा कि हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है और हमें फिर से पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अभी से तैयार होकर काम करना है। भाजपा ने सरकार तो बना ली है, लेकिन जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा कराने के लिए हम सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा ने लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपये, 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, तीन हजार 100 रुपये धान और दो हजार 700 रुपये गेहूं का समर्थन मूल्य देने का किसानों से वादा किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.