Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना में अनोखी चोरी… सोना चांदी या नगदी नहीं, मुक्तिधाम से चोर चुरा ले गए अस्थियां और राख

41

गुना: बीनागंज कस्बे के मुक्तिधाम से मृतक की अस्थियां और राख चोरी हो गई। सुनने में यह बात अजीब लगती है, लेकिन यह सच है। इसे सुनकर हर कोई अचंभित है और आक्रोशित भी। दरअसल, बीनागंज निवासी शिल्पकार परिवार अपनी बहू की अस्थियां लेने मंगलवार सुबह मुक्तिधाम पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। ऐसी घटना न तो पहले किसी ने सुनी थी और देखी गई है।

शिल्पकार परिवार की बहू मीना की अस्थियां और राख मुक्तिधाम के शेड से नदारद थी। परिजनों ने मुक्तिधाम में मौजूद चौकीदार से पूछताछ की तो उसने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। बताया जा रहा है कि मीना शिल्पकार की टाईड-फाईड की बीमारी के चलते मौत हो गई थी और 17 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 19 दिसंबर को परिजन उठावना की रस्म के लिए अस्थियां और राख लेने पहुंचे, जिन्हें पता चला कि पहली बार कोई चोर धन और सोना-चांदी नहीं बल्कि अस्थियां लेकर रफूचक्कर हो गया है।

शिल्पकार परिवार ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से भी की है और मुक्तिधाम में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि अस्थियां चुराने का कारनामा कोई तांत्रिक, अघोरी या फिर मानसिक विक्षप्त व्यक्ति द्वारा किया गया होगा। क्योंकि अस्थियां किसी चोर के काम की नहीं हैं और आमतौर पर जानवर इतनी बड़ी मात्रा में अस्थियां खा भी नहीं सकते हैं। कुल मिलाकर इस घटना ने सभी को चौंका दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.