Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

ससुराल पहुंचकर लापता हुई महिला को खोज कर कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस, सुनवाई आज

39

ग्वालियर। सबलगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर बुधवार यानी आज हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सुनवाई होगी। संभव है कि इस सुनवाई में पुलिस खोई हुई उसे युवती को खोज कर कोर्ट के सामने पेश करें जिसके लिए यह याचिका लगाई गई है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सबलगढ़ के संबंधित थाना प्रभारी को इस मामले में बहुत बुरी तरह से लताड़ा था उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि आगामी सुनवाई यानी कि आज हर हालत में उसे युवती को कोर्ट में पेश करना ही होगा।

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद

यहां आपको बता दें कि यह मामला सबलगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज करवाया गया है। उसकी याचिका में इस बात का जिक्र किया गया है कि उसकी बेटी बीते कुछ महीने पहले अपने पति के साथ घर आई हुई थी। दूसरे दिन किसी बात के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर यानी इस मामले में गायब हुई युवती को लेकर अपने घर चला गया ।

आज होगी सुनवाई

यहां चौंका देने वाली बात यह सामने आती है कि वह व्यक्ति अपने घर पहुंचने के बाद याचिकाकर्ता को फोन पर सूचित करता है कि उसकी बेटी कहीं गायब हो गई है, जिसकी सूचना उसे व्यक्ति ने सबलगढ़ संबंधित थाने में भी दी है। याचिका में पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी आखिरी बार अपने पति के साथ गई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था तो संभव है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो गई हो। न्यायालय के सामने लगाई गई उनकी गुहार पर आज सुनवाई होगी ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.